

●1917 में बिहार के चंपारण जिले में हुआ था। इसका उद्देश्य नील की खेती करने वाले किसानों की समस्याओं का समाधान करना था।
●चंपारण सत्याग्रह भारत में गांधी जी के नेतृत्व में तिनकठिया प्रणाली के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन था जिसके तहत किसानों को अपनी जमीन के 3/20वें हिस्से में नील की खेती करने के लिए मजबूर किया जाता था।किसान नील की खेती से परेशान थे क्योंकि उन्हें कम कीमत मिलती थी और खेत की उर्वरता भी कम हो जाती थी।
●गांधीजी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर सत्याग्रह का रास्ता अपनाया।उन्होंने शांतिपूर्वक आंदोलन चलाया और ब्रिटिश अधिकारियों से बात की।
●ब्रिटिश सरकार को झुकना पड़ा।एक जांच आयोग गठित हुआ जिसमें गांधीजी भी सदस्य थे।अंततः तिनकठिया प्रणाली‘ को समाप्त किया गया।किसानों को राहत मिली और ब्रिटिश सरकार को पहली बार जनता के दबाव में झुकना पड़ा।
● इससे गांधीजी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था।